चंडीगढ़। जालंधर और अमृतसर में हुए संदिग्ध धमाकों को लेकर पंजाब की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के बाद अब पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी इन धमाकों के लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब की शांति भंग करने की भाजपा की किसी भी कोशिश को राज्य के लोग सफल नहीं होने देंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए हरपाल चीमा ने आरोप लगाया कि जिस भी राज्य में चुनाव होते हैं, वहां भाजपा का एक खास डिजाइन देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा उन राज्यों का माहौल खराब करने की कोशिश करती है। जाति और धर्म के नाम पर दंगे भड़काना, बम धमाके करवाना और कानून-व्यवस्था को तोड़ना भाजपा की पुरानी रणनीति रही है।
मंत्री चीमा ने कहा कि जैसे ही असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, भाजपा ने खुलेआम कहना शुरू कर दिया कि अब पंजाब की बारी है। उन्होंने दावा किया कि कल हुए धमाके इसी योजना का हिस्सा हैं ताकि लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर नफरत फैलाई जा सके और चुनावी फायदा उठाया जा सके। भाजपा पर निशाना साधते हुए चीमा ने कहा कि पंजाब गुरुओं-पीरों और शूरवीरों की धरती है। हम यहां भाजपा को खून की होली नहीं खेलने देंगे। राज्य के 3 करोड़ पंजाबी इस खतरनाक डिजाइन को समझ चुके हैं और वे भाजपा को करारा जवाब देंगे।

एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोपवित्त मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर को बिगाड़ने के पीछे सीधे तौर पर भाजपा का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की एजेंसियां वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं जैसा पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में देखा गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार राज्य में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
- MP में ‘लाडली बहना योजना’ पर घमासान: पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर दो मंत्रियों के आमने-सामने आए बयान; सियासत गरमाई
- MCD का फैसला: दिल्ली के 250 पार्कों में सिर्फ महिलाओं को मिलेगी एंट्री, CCTV से होगी निगरानी
- चेहरे पर बेसन लगाना होता है कितना फायदेमंद, जानिए इसे लगाने का तरीका और फायदे
- कमर्शियल टैक्स के एडिशनल कमिश्नर को फोन पर मिली धमकी, पुराने कर्मचारी ने मांगी 20 लाख की रंगदारी
- CM योगी का डबल ऐलान! सफाईकर्मियों को 16 हजार मानदेय, माफिया की जमीन पर गरीबों का आशियाना

