चंडीगढ़। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि नशा डीलर समेत भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी से भाजपा की पोल खुल गई है। पार्टी के नशा तस्करी से गहरे संबंध हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर भाजपा की राजनीतिक सरपरस्ती में काम करते थे, पर अब भाजपा नेता और पदाधिकारी खुद नशे से जुड़े मामलों में पकड़े जा रहे हैं।
चीमा ने कहा कि भाजपा को यह साफ करना चाहिए कि गुजरात के रास्ते बार-बार बड़ी मात्रा में नशे क्यों पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि अकाली-भाजपा राज में ही पंजाब में चिट्टा फैला और राज्य को अंधेरे धकेल दिया था। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत सैकड़ों तस्करों को जेल भेजा गया है, उनकी प्रॉपर्टी गिराई गई है और नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह भाजपा नेता हो, पदाधिकारी हो या समर्थक।

चीमा ने कहा कि बठिंडा में भाजपा के कानूनी
सलाहकार की गिरफ्तारी ने भाजपा के दोहरे रवैये और तस्करी से गहरे संबंधों को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने अकाली-भाजपा सरकार के दौरान नशे का सबसे बुरा दौर देखा है। आज वही पार्टियां, जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला, जनता को गुमराह करने और अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रही हैं। आप नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाती है। कोई भी इंसान, चाहे वह कितने भी ऊंचे पॉलिटिकल पद या रसूख वाला हो, अगर नशा तस्करी में शामिल पाया गया तो बख्शेंगे नहीं।
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को कार ने रौंदा, 2 की थमी सांसें, घटना जानकर कांप जाएगी रूह
- ‘ये कौन से अध्यक्ष हैं?’ UP में अजय राय के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, गाली-गलौज के बाद लहराए जूते
- गोपालगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- भाजपा नेता से मारपीट-लूट का आरोप: कार्रवाई नहीं होने से नाराज भाजपाई थाने के सामने धरने पर बैठे
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- “रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, दोनों देश इसे न तोड़ें”

