चंडीगढ़। पंजाब में लगातार बढ़ते अपराध और आतंकवाद के बढ़ने पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार और पूर्व की पंजाब सरकारों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पंजाब सीमावर्ती राज्य होने के कारण हमेशा संवेदनशील रहा है, लेकिन कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की सरकारों के दौरान राज्य में बड़े स्तर पर आतंकवाद फैला। उन्होंने कहा कि यहां पहले जो भी सरकार रही है वह यहां बढ़ने वाले अपराध को रोकने का प्रयास नहीं की हैं यही कारण है कि यहां आतंकवाद अपने पैर जाम लिया है।
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है। पंजाब का लंबा समय आतंकवाद के दौर से गुजरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा की सरकारों के दौरान हालात लगातार बिगड़ते रहे और आतंकवाद फैला।

हालत ऐसी है कि राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा है। स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा पर होगी जरूर। चीमा ने इसके पहले भी मोदी सरकार पर हमला बोला था, उन्होंने कहा था कि जहां भाजपा की सरकार होती है वहां अपराध का ग्राफ बढ़ता जाता है।
- रायपुर सेंट्रल जेल में नवरात्र की धूम : 760 बंदियों ने रखा है नौ दिन का उपवास, ढोलक-मंजीरे की धुन पर गूंज रहे जसगीत
- Bihar Today Weather: बिहार से मानसून की विदाई, ठंड के लिए करना होगा इंतजार! जानें मौसम का हाल?
- छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
- UP Weather: यूपी के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित
- MP Morning News: नवरात्रि का आज पांचवां दिन, मंत्रालय में सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे मैराथन बैठकें, शिक्षक भर्ती 2025 के वर्ग 2 और 3 के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का आज 56वां दिन

