जालंधर की नन्हीं परी ने अपने माता-पिता के साथ साथ पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं जालंधर की 3 की उस नन्हीं बच्ची की जिसने जूनियर मिस इंडिया का खिताब जीता है।
आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में 8 से 10 साल तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में हरसीरत कौर विजयी हुईं और उन्होंने इस साल जूनियर मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया है।बड़ी बात यह है कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से करीब 120 बच्चों ने हिस्सा लिया था।
हरसीरत कौर शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती हैं। उसे बचपन से ही मॉडलिंग और फैशन शो का शौक था और जालंधर में हुआ ऑडिशन में उसने पार्टिसिपेट किया और एक-एक करके आगे बढ़ती गई और आज यह खिताब अपने नाम कर लिया है। अपनी बेटी की इस सफलता से उसके पूरे परिवार के लोग बेहद खुश हैं और पंजाब में खुशियों की लहर उठ गई है। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में गुजरात की प्रियांशा चाहंदे दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सुंदरगढ़ की सनम कराली तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं जालंधर शहर से हरसीरत कौर पहले स्थान पर रहीं।

- युवती को अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पहुंची पुलिस के पास
- दामाद ने की मामा ससुर की हत्या: टंगिया मारकर उतारा मौत के घाट, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को खूंटे से बांधकर किया ऐसा काम
- खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए किसान से मांगी रिश्वत, 4 हजार लेते JE गिरफ्तार
- Delhi Health Alert: दिवाली से पहले अस्पताल हाई अलर्ट, बर्न इमरजेंसी विभागों में बेड रिजर्व
- खरीदारी कर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, भीड़ ने फूंकी बस
