आलोक शर्मा, राजनांदगांव। विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के दौरान एसपी अंकिता शर्मा द्वारा की गई हर्ष फायरिंग की पूरे देश में चर्चा है. जानकार विशेषज्ञों के ‘लेडी सिंघम’ की तकनीक पर सवाल उठाए जाने के बाद अब पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राजनांदगांव रेंज आईजी अजय यादव ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है.
यह भी पढ़ें : पुलिस लाईन में शस्त्र पूजा: IPS अंकिता शर्मा ने AK47 से की फायरिंग, देखें वीडियो
बता दें कि अपनी सालों पुरानी परम्परा का निर्वहन करते हुए विजय दशमी के अवसर पर शहर के पुलिस लाइन स्थित रक्षित केन्द्र में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तमाम आला अधिकारियों की मौजूदगी में शस्त्रों की पूजा संपन्न की थी. पुलिस ने हथियारों को रखकर बुराई के खात्में और लोगों की सुरक्षा की शक्ति देने शक्ति की देवी मां दुर्गा से कामना की। इस दौरान साड़ी पहनकर एसपी ने AK-47 से हर्ष फायरिंग की थी.
लल्लूराम डॉट कॉम से खास चर्चा में राजनांदगांव रेंज आई अजय यादव ने बताया कि प्रकरण पुलिस मुख्यालय के साथ उनके संज्ञान में आया है. पुलिस मुख्यालय ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है. परंपरागत रूप से पुलिस द्वारा सभी जिलों में विजयादशमी की पूजा की जाती है. राजनांदगांव एसपी द्वारा साड़ी पहनकर की गई हर्ष फायरिंग पर मीडिया में जो टिप्पणी हुई है, उस पर पुलिस मुख्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के शस्त्र नियम के अनुकूल नहीं होने और पुलिस की गरिमा को लेकर जो टिप्पणी हो रही है, उस पर पुलिस अधीक्षक का स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिस पर उनके (आईजी) टीप के बाद पुलिस मुख्यालय को प्रकरण भेजा जाएगा, इसके बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा जैसे निर्देशित किया जाएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
आईजी ने मांगा स्पष्टीकरण – देखें वीडियो
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

