ICC T20 World Cup 2026: ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने में गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। मेडिकल जांच में उनके दाएं घुटने में लेटरल मेनिस्कस इंजरी पाई गई, जिसके बाद विशेषज्ञों ने उन्हें तुरंत सर्जरी कराने की सलाह दी।
हर्षित राणा ने ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। अब मेरा पूरा फोकस रिकवरी पर है और जल्द ही उस काम में लौटना चाहता हूं जिससे मुझे सबसे ज्यादा प्यार है।”
हर्षित को चोट कैसे लगी ?
बता दें कि हर्षित राणा को यह चोट साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान लगी थी। उन्होंने उस मुकाबले में केवल एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 16 रन दिए। ओवर समाप्त होने तक उनके घुटने में परेशानी बढ़ गई और वह मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर चले गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मैच के बाद माना कि हर्षित की स्थिति चिंताजनक लग रही थी।
इसे भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2026: IND vs PAK मुकाबले को लेकर पाकिस्तान ने रखी 3 बड़ी डिमांड, बहिष्कार सिर्फ ड्रामा?
रिहैब और वापसी
सर्जरी के बाद हर्षित राणा अब बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे। फिटनेस हासिल करने के बाद वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिपोर्ट करेंगे, जहां उनकी वापसी का अगला रोडमैप तैयार किया जाएगा।
मोहम्मद सिराज की हुई टीम में एंट्री
हर्षित राणा के बाहर होने के बाद भारतीय टीम ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को उनकी जगह शामिल किया। ICC ने भी अपने आधिकारिक बयान में पुष्टि की थी कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान लगी चोट के कारण हर्षित टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं।
टीम इंडिया और फैन्स को उम्मीद है कि हर्षित राणा जल्द पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटेंगे। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक बल्लेबाजी से टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता था, इसलिए उनकी अनुपस्थिति टीम के लिए बड़ा नुकसान मानी जा रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


