चंडीगढ़। महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल की जान बचान वाले इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे से बादल की पत्नी हरसिमरत कौर ने मुलाकात की. अस्पताल में जाकर इंस्पेक्टर का हाल जाना और उनका आभार व्यक्त किया. इस दौरान हरसिमरत काफी भावुक दिखीं. उन्होंने कहा कि आज उनके साहस के कारण बादल सुरक्षित हैं. उन्होंने इंस्पेक्टर की बहादुरी के लिए उन्हें धन्यवाद कहा साथ ही सोशल मीडिया में एक पोस्ट भी किया है.
सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर फोटो शेयर करते हुए सांसद हरसिमरत कौर ने लिखा, ‘मैं महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे को सलाम करती हूं, जिन्होंने नांदेड़ हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल जी की जान बचाने में वीरतापूर्ण साहस दिखाया. बादल परिवार आपको हार्दिक धन्यवाद देता है. आपकी बहादुरी को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. वाहेगुरु आपको शीघ्र स्वस्थ करें. साथ ही, यशोसाई अस्पताल के डॉक्टरों और पूरे स्टाफ को भी विशेष धन्यवाद, जिन्होंने हमें सांत्वना देने में अथक सेवा की- हरसिमरत कौर, बठिंडा सांसद.
खंजर से हुआ था हमला
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित सचखंड श्री हजूर साहिब परिसर के निकट जानलेवा हमला हुआ था. इस अटैक में वह बाल-बाल बचे. महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है जो एक सेवादार निकला है. फिलहाल पूछताछ जारी है.
- Atar Singh Bhadana Murder Case: पहले फैलाई ग्रामीणों के घायल होने की अफवाह, फिर माइंस पर हमला; अब तक 19 गिरफ्तार
- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 27 अक्टूबर से बारिश और तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड
- ‘तेहरान में ट्रंप सलाखों के पीछे’, ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पोस्टर लगाकर उड़ाया मज़ाक
- CG Weather Today : अक्टूबर के अंतिम में ठंड की दस्तक के बीच होगी बारिश! साइक्लोन के प्रभाव से मौसम बदलने के आसार
- Rajasthan Panchayat Election: मोरीजा पंचायत में मतपेटी सील होते ही क्यों भड़के ग्रामीण? पथराव के बाद लाठीचार्ज

