चंडीगढ़. पंजाब में विधानसभा चुनाव का माहौल अब नजर आने लगा है. इस बीच अकाली दल की नेता और सांसद हरसिमरत कौर के एक बयान ने हड़कंप मचा दिया है. उन्होंने भाजपा और शिअद के संभावित गठबंधन को कर बड़ी बात कही है, सांसद ने कहा है कि गठबंधन होते ही रहते हैं और जल्दी लोगों को खुद पता चल जाएगा कि आगे क्या होने वाला है… हरसिमरत का यह बयान इस लिए और अहम माना जा रहा है क्योंकि कुछ दिन पहले ही अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी.
आपको बता दें कि बादल और प्रधानमंत्री की मुलाकात के बाद भी सोशल मीडिया में दोनों पार्टी के गठबंधन को लेकर सवाल और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था. अब सांसद के इस बयान के सामने आने के बाद एक बार फिर से पंजाब की राजनीति में यह चर्चा का विषय बन चुका है. हरसिमरत ने अपने बयान में आगे यह भी कहा है कि गुरु साहिब कृपा करके हमें शक्ति और बल दें. ऐसे समझौते हों जैसे दिल्ली से आपके विकास और तरक्की के काम होते थे. एक बार फिर पंजाब में विकास और तरक्की की नींव रखी जाए, जिससे लोगों और पंजाब का भला हो. दिल्ली से विकास और तरक्की की बात भी इस बयान में गौर करने वाली बात है, अब यह तो वक्त ही बताएगा कि दोनों पार्टियों में गठबंधन होता है या नहीं.
2020 में टूटा था गठबंधन
आपको बता दे कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन लगभग 25 साल पुराना था. जो 1996 को किया गया था लेकिन आपसी मतभेद के कारण यह गठबंधन 2020 में टूट गया. इसका मुख्य कारण केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध था.
- Atar Singh Bhadana Murder Case: पहले फैलाई ग्रामीणों के घायल होने की अफवाह, फिर माइंस पर हमला; अब तक 19 गिरफ्तार
- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 27 अक्टूबर से बारिश और तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड
- ‘तेहरान में ट्रंप सलाखों के पीछे’, ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पोस्टर लगाकर उड़ाया मज़ाक
- CG Weather Today : अक्टूबर के अंतिम में ठंड की दस्तक के बीच होगी बारिश! साइक्लोन के प्रभाव से मौसम बदलने के आसार
- Rajasthan Panchayat Election: मोरीजा पंचायत में मतपेटी सील होते ही क्यों भड़के ग्रामीण? पथराव के बाद लाठीचार्ज

