Dharm Desk – Hartalika Teej 2026 : भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का पर्व महिलाओं के अखंड सौभाग्य और अटूट विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विवाहित स्त्रियां पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं तो वहीं अविवाहित कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए भगवान शंकर और देवी पार्वती की उपासना करती हैं। शास्त्रों में वर्णित परंपराओं के अनुसार हरतालिका तीज (Hartalika Teej) की पूजा के साथ यदि कुछ खास और सरल उपाय किए जाएं तो वैवाहिक जीवन के तनाव दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

दांपत्य जीवन में प्रेम और सुख के लिए

सुहाग सामग्री का दान

पूजा के दौरान देवी पार्वती को सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी और चुनरी सहित 16 सिंगार अर्पित करें। पूजा संपन्न होने के बाद इस सुहाग सामग्री को किसी सौभाग्यवती महिला या ब्राह्मणी को आदरपूर्वक भेंट करें। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

खीर का सात्विक भोग

पूजा के समय भगवान शंकर और देवी पार्वती को घर में शुद्धता से बनाई गई चावल की खीर का भोग लगाएं। वरत के पारन के बाद पति-पत्नी इस प्रसाद को साथ में ग्रहण करें। इससे आपसी प्रेम और समझ में बढ़ोतरी होती है।

कलावा का सिद्ध उपाय

यदि पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहती हो तो पूजा के समय एक नया लाल धागा लेकर उस पर चंदन लगाएं। पूजा के बाद इसे भगवान शंकर के चरणों से स्पर्श कराकर पति की कलाई पर बांध दें या शंकर मंदिर में समर्पित करें।

विवाह में आने वाली अड़चनें होंगी दूर

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए

अविवाहित कन्याएं जल्दी विवाह और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए पूजा के समय माता पार्वती को 11 साबुत हल्दी की गांठें और लाल गुलाब अर्पित करें। इसके साथ ही इस मंत्र का जप करे
ओम उमामहेश्वराभ्यां नमः’

घर की समृद्धि के लिए करें दान

व्रत के पारण के समय किसी जरूरतमंद को या मंदिर में कच्चा चावल, उड़द की दाल और कपड़ा दान करने का विधान है। इससे घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और सुख-शांति बनी रहती है।