बराड़ा, अनिल शर्मा . हार्ट्रॉन कंप्यूटर सेंटर बराड़ा में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।हरियाली तीज के उपलक्ष्य में संस्थान में मेहंदी प्रतियोगिताका आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी की डिजाइन बनाकर अपनी कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
संस्थान के डायरेक्टर संदीप गोयल एवं राज चोपड़ा ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें रचनात्मकता की भावना को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिलना उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

