करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विकास और प्रगति के लिए सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसी सोच के साथ जनहित में कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और देश की सांस्कृतिक विरासत को भी नई मजबूती मिली है।
हरविंद्र कल्याण शुक्रवार को करनाल के पिंगली और घोघड़ीपुर गांवों में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पिंगली में घोघड़ीपुर रोड से पवन फार्म तक पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित मार्ग का उद्घाटन किया, जिस पर 14.40 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
इसके अलावा घोघड़ीपुर में जिला परिषद की ओर से नरू खेड़ी तक 3.32 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसकी लागत 93 लाख रुपये रही। वहीं मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित पिंगली तक 2.53 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क का भी उद्घाटन किया गया, जिस पर 116.70 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए सौहार्दपूर्ण वातावरण जरूरी है। उन्होंने लोगों से आपसी गुटबाजी से दूर रहने और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। साथ ही यह भी कहा कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में घरौंडा क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है और आने वाले समय में भी कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किए गए प्रशासनिक सुधारों के कारण सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता आई है और युवाओं को मेरिट के आधार पर अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अक्टूबर में मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के सफर में मोदी ने सुशासन और विकास की नई मिसाल कायम की है। उनके नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय साख मजबूत हुई है और दुनिया आज भारत की ओर सम्मान की नजर से देखती है।
कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा महामंत्री सुभाष कश्यप, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिला पार्षद पाला राम, ब्लॉक समिति चेयरमैन सतीश, बीडीपीओ सार्थक तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
- सब गोलमाल है! फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी बनाकर देशभर में करोड़ों की साइबर ठगी, चंदौली से हो रहा था संचालन, गिरोह का पर्दाफाश
- परिवार बनकर गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : तीन आरोपी गिरफ्तार, 18 किलो गांजा समेत 14 लाख की संपत्ति जब्त
- ट्वीट बबुआ पर बरसे नीरज कुमार: बोले- मानसिक दिवालियापन का कोई इलाज नहीं, तेजस्वी को दी नसीहत
- मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या: अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांसें, मर्डर के बाद बवाल
- दिल दहलाने वाली घटना: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत, यूपी का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

