राकेश कथूरिया, कैथल. हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज की शिक्षाएं-सेवा, समरसता और मानव कल्याण का मार्ग दिखाती हैं। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज को सकारात्मक दिशा और ऊर्जा मिलती है। इस तरह के आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करते हैं।
हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण सोमवार को मुंदड़ी गांव स्थित गुरू ब्रह्मानंद आश्रम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने आश्रम में गुरू ब्रह्मानंद जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की तथा हवन यज्ञ में आहुति डाली।
स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सभी संत जनों, देवी माताओं को नमन करते हुए कहा कि आज हम इस पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। परम सौभाग्य से गुरूजी के आशीर्वाद से इन कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलता है और गुरू जी का मार्गदर्शन मिलता है। हम सभी को गुरूजी के दिखाए हुए मार्गदर्शन पर चलना चाहिए। उनकी सीख अनुसार ही हमें अपने परिवारों को चलाना चाहिए। इससे बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं और हमारा भविष्य सुरक्षित व समृद्ध बनता है। आने वाले समय में ये बच्चे समाज को मजबूत करने का कार्य करेंगे और समाज के अंदर अच्छा योगदान देंगें। गुरू जी के विचार समाज के लिए थे, शिक्षा के लिए थे, बेटियों की शिक्षा के लिए थे, पर्यावरण को बचाने के लिए थे।
गुरू जी की ये सभी सीख अपने जीवन में हम सभी को उतारनी है, तभी हमार जीवन सफल होगा। हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हम जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज के अनुयायी है। धर्म के कार्य हमें बढ़चढ़ कर करना है, संतों का मार्ग दर्शन लेना है और सच्चाई के मार्ग पर चलें, ताकि हमारे बच्चे भी अच्छे इंसान बने।

इस अवसर पर महंत कृष्णानंद जी, संत रत्तना देवी, संत मां दर्शना देवी, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, सरपंच शशि, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, शिव कुमार, कृष्ण, शमशेर, ईश्वर, सतबीर, रामफल, जिला प्रशासन की ओर से जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, एसईपीओ अनुराग तथा समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
- CG News : पूर्व सरपंच के निवास पर पड़ा छापा, वन विभाग ने लाखों के अवैध सागौन की लकड़ियां बरामद
- बहू से दुष्कर्म मामले में ससुर को 14 साल की जेल, 8 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, DNA रिपोर्ट बनी अहम सबूत
- Jharkhand Weather Update: दिन में तेज धूप, सुबह-शाम हल्की ठंडक, 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
- MP Power Crisis: मध्य प्रदेश में बिजली संकट दूर करने के लिए सरकार ने उठाए कड़े कदम, 2 से 3 दिन में सामान्य होगी सप्लाई; जानें क्यों बढ़ी अचानक मांग
- CJP के तिरंगा मार्च में सिर्फ 11 लोगों को अनुमति, दिल्ली पुलिस की अपील- प्रदर्शन में न आएं

