चंडीगढ़। हरियाणा में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के पांच अधिकारियों को लेकर नियुक्ति, स्थानांतरण और अतिरिक्त जिम्मेदारी से संबंधित आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में दो अधिकारियों को नई जगह तैनात किया गया है, जबकि तीन अधिकारियों को मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सरकारी आदेश के मुताबिक, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे धीरज चहल को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, संजय बिश्नोई को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में जिला यातायात अधिकारी (DTO) एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) के सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे।
तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
प्रशासनिक फेरबदल के तहत फतेहाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट गौरव गुप्ता को उनके मौजूदा दायित्वों के अलावा जिला यातायात अधिकारी सह आरटीए सचिव, फतेहाबाद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
इसी तरह हिसार के सिटी मजिस्ट्रेट रोहित कुमार को DTO सह RTA सचिव, हिसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिरसा में यह अतिरिक्त जिम्मेदारी वहां के सिटी मजिस्ट्रेट अजय सिंह को दी गई है।
वहीं, एचसीएस अधिकारी निशु नमृता सिंगल के तबादले को लेकर अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।
- हरियाणा में प्रशासनिक बदलाव, 5 HCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; दो का तबादला
- हवस की भेंट चढ़ी मासूमः 60 साल के बुजुर्ग ने 5 साल की बच्चे से किया रेप, हैरान कर देगी दरिंदगी की वारदात
- घर में बार-बार होते हैं झगड़े और बनी रहती है अशांति, सरसों के तेल से जुड़ा यह उपाय जान ले
- Passport-Visa Rules: केंद्र सरकार ने विदेशी नागरिकों को दी बड़ी राहत, पाकिस्तानी नागरिकों और शरणार्थियों के लिए नियमों में ढील
- सर्राफा कारोबारी के काफिले को पुलिस एस्कॉर्ट, सड़क पर यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां, कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

