चंडीगढ़: हरियाणा एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) के चीफ डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी Facebook प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। फेक ID के जरिए लोगों से संपर्क कर पैसों की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सतर्क किया है।
बताया गया कि डॉ. चावला के एक परिचित ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि Facebook पर उनके नाम से बनी एक नकली प्रोफाइल से उससे संपर्क किया गया। फर्जी प्रोफाइल संचालक ने परिचित से उधार पैसे देने की मांग की। इसके बाद डॉ. चावला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को सावधान किया।
अधिकारी ने कहा- फेक ID से आने वाले मैसेज स्वीकार न करें
डॉ. चावला ने अपनी Facebook पोस्ट में स्पष्ट किया कि उनकी केवल एक आधिकारिक Facebook ID है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम या फोटो का इस्तेमाल करने वाली किसी भी फर्जी प्रोफाइल से आने वाले मैसेज पर भरोसा न करें और न ही ऐसी ID के जरिए की जाने वाली पैसों की मांग पर कोई प्रतिक्रिया दें।
अधिकारी ने कहा, “हमने फेक लोगों से सावधान किया है। इस ID से मैसेज एक्सेप्ट न करें।”
सोशल मीडिया पर ठगी की कोशिश का अंदेशा
फर्जी Facebook प्रोफाइल बनाकर किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिचितों से पैसे मांगने की घटना ने सोशल मीडिया पर पहचान की नकल कर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। ऐसे मामलों में साइबर ठग अक्सर किसी अधिकारी, परिचित या सार्वजनिक व्यक्ति की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल कर भरोसा कायम करने की कोशिश करते हैं।
ACB चीफ ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से किसी भी अनजान Facebook ID से संदेश आए या पैसों की मांग की जाए तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें।
- कुपोषण के खिलाफ जबलपुर जिला पंचायत का शंखनाद: ‘वात्सल्य योजना’ से बांटी गई पोषक ‘दलिया किट’, एक ही छत के नीचे 24 विभागों ने बांटे सरकारी लाभ
- राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 25 अक्टूबर से वोटिंग; जानें कब आएगा पूरा रिजल्ट
- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष, 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
- NASA ने माना- बिहार में गंडक नदी का जलस्तर पार कर चुका है सारे रिकॉर्ड, उपमुख्यमंत्री ने दी जानकारी
- नशे में धुत युवक ने सड़क को बना दिया डांस फ्लोर! थाने के सामने करने लगा नागिन डांस, देखें वायरल VIDEO

