चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक गतिशील और सुदृढ़ बनाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से 6 वरिष्ठ आईएएस (IAS) और 10 एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रशासनिक प्रमुखों को बदला गया है:
विजय सिंह दहिया (IAS 2001): इन्हें नागरिक उड्डयन विभाग (Civil Aviation) का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। यह श्रीमती जी. अनुपमा (IAS) को इस कार्यभार से मुक्त करेंगे। इसके साथ ही वे स्कूल शिक्षा और पशुपालन विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का कार्यभार भी संभालते रहेंगे।
अमनीत पी. कुमार (IAS 2001): इन्हें उनके वर्तमान कार्यभार (भविष्य और विदेशी सहयोग विभाग) के साथ-साथ खेल विभाग (Sports Department) के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह विजय सिंह दहिया को इस जिम्मेदारी से मुक्त करेंगी।
राजीव रतन (IAS 2008): इन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (Science & Technology) का महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया गया है। यह श्री जयदीप कुमार (IAS) को इस प्रभार से मुक्त करेंगे।
शरणदीप कौर ब्रार (IAS 2009): केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Gol) से वापसी के बाद इन्हें हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) बनाया गया है।
मुनीश शर्मा (IAS 2014): हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (भिवानी) के सचिव पद से हटाकर इन्हें एचएसवीपी (HSVP), पंचकूला में एडमिनिस्ट्रेटर (HQ) नियुक्त किया गया है।




- सहरसा में 144 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सीरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
- CG ED Raid Update: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल समेत करीबियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी खत्म, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त
- रुकने वाली थी आखिरी सांस, फिर लखनऊ के डॉक्टरों ने जो किया… जानकर हर कोई कर रहा सलाम
- UP की मोती खेती का नाइजीरिया में बजेगा डंका, तकनीकी मॉडल अपनाएगा अफ्रीकी देश
- बाढ़ में फंसे ग्रामीण-पशुओं का रेस्क्यू… LPG टैंकर हादसे में भी संभाला मोर्चा, मॉकड्रिल में NDRF-SDRF सहित जिला प्रशासन की टीम ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारी

