अंबाला। अंबाला शहर में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अब तक जिले में तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से एक मरीज की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि दो मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबाला नागरिक अस्पताल में फिलहाल स्वाइन फ्लू का कोई मरीज भर्ती नहीं है। हालांकि, संभावित स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में अलग से वार्ड तैयार कर दिया है। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
सीएमओ डॉ. रेनू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बीमारी को लेकर पूरी तरह सतर्क है और टेस्टिंग (जांच) की प्रक्रिया लगातार जारी है। स्वास्थ्य टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की जांच करने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी जुटा रही हैं, ताकि संक्रमण की स्थिति पर नजर रखी जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है। सीएमओ ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है।
- बालों की ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं हेयर सीरम, चावल और मेथी समेत इन चीजों से तैयार होगा नुस्खा
- रवि किशन ने कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर साधा निशाना, कहा- मानसिक संतुलन खो चुके हैं राहुल गांधी
- दिल्ली दरबार में MP की सियासत: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र ताेमर की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गुप्त मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म
- चावल में पानी ज्यादा पड़ गया तो बिगड़ेगा नहीं स्वाद, खिले-खिले चावल बनाने के लिए अपनाएं ये आसान किचन टिप्स
- अघोषित बिजली कटौती को लेकर आक्रोश: आगर मालवा में चक्काजाम, हनुमान चालीसा का किया पाठ

