चंडीगढ़, 31 अगस्त। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को सदन में हुई नारेबाजी को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा का मंच है, इसलिए सभी सदस्यों को सदन की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से उठाए गए एक मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि हुड्डा सदन के वरिष्ठ और सम्मानित सदस्य हैं तथा उनसे सीखने को भी मिलता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का रास्ता अलग है और वह उन रास्तों पर नहीं चलती, जो विपक्ष की ओर से बताए जाते हैं।
नायब सैनी ने अपने बयान को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किसी का अपमान करने की कोई मंशा नहीं थी और उनके बयान को पूरी कार्यवाही व संदर्भ के साथ देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री का पूरा सम्मान करते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सदस्य बार-बार अपनी सीटों से खड़े होकर सदन में नारेबाजी कर रहे थे। मुख्यमंत्री के अनुसार, ऐसे समय में विधानसभा में प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी चाहिए थी।
सीएम ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों को चैंबर में आकर वीडियो देखने के लिए भी कहा था, लेकिन इसके बावजूद सदन में नारेबाजी दोबारा शुरू हो गई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस विधायक लगातार “इनकी तरफ से गुंडागर्दी की जा रही है” जैसे नारे लगा रहे थे। इसी के जवाब में उन्होंने कहा था- “गुंडागर्दी हमारी तरफ से नहीं चल रही है, आपकी तरफ से चल रही है।”
नायब सैनी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल यही शब्द कहे थे और उनके मुताबिक इसमें कोई असंसदीय टिप्पणी नहीं थी। उन्होंने विपक्ष से सदन की कार्यवाही को नारेबाजी के बजाय प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रखने की अपील की.
- MP Morning News: CM मोहन के अहम कार्यक्रम, दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा और HC की सुनवाई; पढ़ें बड़ी खबरें
- यूपी में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर, कई जिले बाढ़ प्रभावित, फिर बरसेंगे बदरा
- CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में दिखेगा नए वेदर सिस्टम का असर! भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना
- बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, आज 9 जिलों में हल्की बारिश के आसार, 24 सितंबर से बदलेगा मौसम
- Delhi News Brief: सीएम रेखा गुप्ता-अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस; दिल्ली में फिर मर्डरः कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या



