कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है, जिसमें शहरी विकास, नागरिक सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़े 20 प्रमुख वादे किए गए हैं। पार्टी ने इसे शहरों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया विकास रोडमैप बताया है। संकल्प पत्र में महिलाओं को हाउस टैक्स में छूट, स्ट्रीट लाइट, बेहतर सीवर व्यवस्था, स्मार्ट सड़कें, पार्कों का विकास, व्यापारियों और छोटे कारोबारियों के लिए राहत जैसी घोषणाएं शामिल हैं।
साथ ही, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए प्रशासनिक और वित्तीय राहत देने की बात भी कही गई है। पार्टी ने नगर निकायों में ऑनलाइन सेवाओं, आधुनिक लाइब्रेरी, पार्कों में योग ज़ोन, पिंक टॉयलेट, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने का भी वादा किया है।



संकल्प पत्र में शहरी जीवन को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह दस्तावेज़ प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार की गति को और तेज करेगा तथा नगर निकायों को अधिक सक्षम और जवाबदेह बनाएगा। पार्टी ने इसे जनता से मिले सुझावों पर आधारित बताया है।
- ‘खाद की भरमार’ या सिर्फ दावों की फुहार? आगरा की सड़कों पर किसान कांग्रेस और पुलिस में तीखी झड़प, जानें मामला
- भारत-जिम्बाब्वे मैच में महिलाओं के लिए रहेगी निःशुल्क एंट्री, CM साय ने जताई प्रसन्नता, बोले- ‘हमारी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी अवसर’
- जैनम मानस भवन में 14 से 19 अक्टूबर तक सजेगी ‘रंगीलो रास गरबा’ की महफिल, पारंपरिक ड्रेस अनिवार्य, बॉलीवुड गानों पर रहेगी रोक
- न मूर्ति, न प्रतिमा, इस शक्तिपीठ में पालने की होती है पूजा, नवरात्रि में नवविवाहित जोड़े मांगते हैं विशेष आशीर्वाद….
- घी के डिब्बे में जहर: नंद कृष्णा, मधुसूदन और ब्रजवासी समेत 6 ब्रांड्स फेल, खरीदने से पहले चेक कर लें ये ‘बैच नंबर’

