कृष्ण कुमार सैनी,चंडीगढ़। हरियाणा में CET 2025 Group C परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Haryana Staff Selection Commission (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जानकारी दी है कि परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हो पाया था, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा।
आयोग के अनुसार, ऐसे सभी उम्मीदवारों के लिए अलग से शेड्यूल जारी किया जाएगा। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन PMT साइट के गेट नंबर 03 पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
HSSC की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह प्रक्रिया उन सभी उम्मीदवारों के लिए होगी, जिनका वेरिफिकेशन किसी कारणवश परीक्षा के दौरान पूरा नहीं हो सका था। इससे जुड़े अपडेट समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

