अमृतसर. पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन था। मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण, पंजाब विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही देखने पहुंचे। इस दौरान पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवा, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और अश्विनी शर्मा ने उनका स्वागत किया।
पंजाब के शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि ज़ीरकपुर में एक सरकारी कॉलेज बनाने पर काम किया जाएगा। शिक्षा विभाग जल्द ही कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू करेगा। विधायक कुलजीत रंधावा ने यह मुद्दा उठाया था कि ज़ीरकपुर गुरुग्राम की तरह विकसित हो रहा है और यहां एक मेडिकल कॉलेज की भी जरूरत है।

सरकार ने छत्तबीड़ चिड़ियाघर में वन्य जीव विभाग के माध्यम से जानवरों के इलाज के लिए आईसीयू सुविधा शुरू करने का भी निर्णय लिया है।
- ‘इंसाफ में देरी हुई, पर अंधेर नहीं’ 26 साल पुराने मर्डर केस में 7 दोषियों को उम्रकैद, जानें पूरा मामला
- लव मैरिज के 2 साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर जलाकर मारने का आरोप
- बंगाल की वो दास्तान! 17 साल पहले छूटा था धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’, मची हलचल
- 14 महीने के बच्चे के शव से छेड़छाड़, कब्र खोदकर निकाली लाश, परिजनों ने जताई तांत्रिक विद्या की आशंका
- खबर का असर : मंत्रालय बस अग्निकांड के बाद RTO की जांच में कंडम निकली बसें


