कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। नामांकन की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है भाजपा से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं के दिलों की धड़कने भी वैसे वैसे तेज होती जा रही है। निकाय चुनाव के लिए कल 21अप्रैल से नामांकन शुरू हो रहे है पर भाजपा द्वारा अभी तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। यही कारण है कि चुनाव लड़ने की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं की धड़कने तेज हो रही है।
आज हो सकती है सूची जारी
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की आज दिल्ली में हाइलेवल मीटिंग होनी है। आज की मीटिंग में नाम फाइनल होने की संभावना है। प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली भी आज की मीटिंग को अहम बता चुके है।
निगम चुनाव पर नजर
वैसे तो हरियाणा में तीन निगम क्षेत्रों के अलावा नगरपालिका, नगर परिषद और पंचायत के भी चुनाव होने है। लेकिन जनता की सबसे ज्यादा नजरें निगम चुनाव पर है। अंबाला, सोनीपत ओर पंचकुला वे तीन नगर निगम है जहां चुनाव होने है।
कांग्रेस ने जहां तीनों नगर निगमों के प्रत्याशियों की घोषणा करके मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है वहीं भाजपा अंतिम समय तक जिताऊ प्रत्याशी को मैदान में उतारने की रणनीति पर काम करती नजर आ रही है।

