कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) की जनरल बॉडी की महत्वपूर्ण बैठक 8 जुलाई 2026 को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय, सेक्टर-9बी, कोठी नंबर-140 में दोपहर 1 बजे आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त करेंगे।
बैठक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा कांग्रेस के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, सभी जिला और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य तथा अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष भी बैठक में शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और विधानसभा चुनावों की तैयारियों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। नए प्रभारी संजय दत्त के कार्यभार संभालने के बाद यह हरियाणा कांग्रेस की पहली बड़ी संगठनात्मक बैठक मानी जा रही है।
हरियाणा कांग्रेस की 8 जुलाई 2026 को चंडीगढ़ में अहम बैठक होगी। नए प्रभारी संजय दत्त की अध्यक्षता में संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन होगा।
- ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, वोटर आईडी कार्ड अनिवार्य करने की उठाई मांग
- MP में देर रात दर्दनाक हादसा: काल के गाल में समाए 5 मजदूर, 20 से ज्यादा घायल
- जीवन सूक्त : जो नज़रों से तौलते हैं, वो कम बोलते है – संदीप अखिल
- Haryana Weather Today: बारिश और गरज-चमक से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
- सीवान और भोजपुर समेत 5 जिलों के DM बदले, पंकज कुमार बने गृह विभाग के प्रधान सचिव


