विनोद सैनी, हिसार. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश प्रभारी और पूर्व एमएलसी संजय दत्त के घोषित दिल्ली दौरे के तहत मंगलवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन (एआईसीसी मुख्यालय) में हरियाणा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल डिपार्टमेंट के स्टेट चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल,स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर एडवोकेट बजरंग इंदल,कांग्रेस के वरिष्ठ ओबीसी लीडर सुरेंद्र सैनी और जगदीश बिश्नोई सहित अनेक नेताओं ने नए प्रभारी संजय दत्त से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें बुके भेंट कर नए कार्यभार के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का परिचय नए प्रभारी से करवाया। बैठक के बाद इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के स्टेट चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त के साथ हुई यह मुलाकात बेहद उत्साहजनक, सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण रही।उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान हरियाणा में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक परिदृश्य और विधि विभाग की भूमिका को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। नए प्रभारी संजय दत्त ने मिलने आए कार्यकर्ताओं और नेताओं में नया जोश भरा और एकजुटता के साथ जनता के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि जारी अधिकारिक यात्रा कार्यक्रम के अनुसार नवनियुक्त हरियाणा प्रभारी संजय दत्त दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फीडबैक ले रहे हैं। मंगलवार को हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट और संगठन के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

