चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) SIR अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ाए जाने के बाद हरियाणा कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए-1 (Booth Level Agent-1) को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियुक्त बीएलए-2 की कार्यप्रणाली की समीक्षा करें और उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ अभियान में सक्रिय रखें।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि कुछ स्थानों पर बीएलए-2 की अपेक्षित भागीदारी देखने को नहीं मिल रही है। ऐसे में बीएलए-1 को तुरंत उनसे संपर्क कर अभियान में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न होने पाए।
कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से समर्थक परिवारों के साथ संपर्क बढ़ाने को भी कहा है। यदि किसी मतदाता को नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या मतदाता सूची से संबंधित अन्य किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसके समाधान में हरसंभव सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा सभी बीएलए-1 से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में चलाए गए अभियान और किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट अगले दो दिनों के भीतर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इन रिपोर्टों के आधार पर एक समेकित विवरण तैयार कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को भेजा जाएगा।
- Jeep Wrangler Whitecap Mojito Edition भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इस लिमिटेड SUV की खासियत
- मुख्यमंत्री के गृह जिले में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, नीरज कुमार की राह में बढ़ीं सियासी चुनौतियां?
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद पंजाब में बढ़ा तनाव, CM भगवंत मान बुलाएंगे हाईलेवल मीटिंग; सभी जिलों के अधिकारियों से करेंगे चर्चा
- ‘कभी EVM तो कभी चुनाव आयोग’, राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का हमला, अमेठी और रायबरेली का जिक्र कर कही बड़ी बात
- जालौन DM की दिल छू लेने वाली पहल: स्कूल पहुंचकर लिया छात्रा श्रुति की पढ़ाई का जायजा, खूब हो रही तारीफ

