चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 का दायरा बढ़ा दिया है। सरकार ने चार अतिरिक्त श्रेणियों के पात्र अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ देने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल फिर से खोल दिया है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार पात्र कर्मचारी 31 जुलाई तक www.secureemployees.csharyana.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद उनके सर्विस रिकॉर्ड का निर्धारित समय-सीमा में सत्यापन किया जाएगा और हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 तथा हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) नियम, 2025 के प्रावधानों के तहत उनके नामों पर विचार किया जाएगा।
इन कर्मचारियों को मिलेगा पंजीकरण का मौका
पुनः खोले गए पंजीकरण अभियान में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत कंप्यूटर फैकल्टी और कंप्यूटर लैब अटेंडेंट, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विभाग के माध्यम से कार्यरत अनुबंध कर्मचारी (हारट्रॉन को छोड़कर) तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) में कार्यरत अनुबंध कर्मचारी शामिल हैं। ये श्रेणियां पहले चलाए गए पंजीकरण अभियान में शामिल नहीं थीं।
तीन चरणों में होगा सत्यापन
सरकार ने प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए तीन-स्तरीय सत्यापन व्यवस्था तय की है। इसके तहत—
- 31 जुलाई: ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि
- 7 अगस्त: संबंधित DDO द्वारा सर्विस रिकॉर्ड का सत्यापन
- 15 अगस्त: विभागाध्यक्ष द्वारा अंतिम जांच और अनुमोदन
स्कूल शिक्षा महानिदेशक, HSSC अध्यक्ष और सभी उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी पात्र कर्मचारी केवल प्रक्रियागत देरी के कारण सेवा सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे।
सत्यापन प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए मानव संसाधन विभाग ने खजाना एवं लेखा विभाग के निदेशक तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के प्रबंध निदेशक को भी हाल में शामिल श्रेणियों के कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक विवरण जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
- जुबीन गर्ग मौत मामले में सिंगर अमृतप्रभा को गुवाहाटी HC से मिली जमानत, सबूतों के अभाव में मिली जमानत
- मिलेट्स की खेती को बढ़ावा : मुख्य सचिव ने ली बैठक, कोदो-कुटकी, रागी और मक्का के उपार्जन पर हुई चर्चा
- ‘नरेंद्र मोदी डरपोक तानाशाह…,’ दिल्ली पहुंचे ही अभिजीत दीपके पीएम मोदी पर भड़के
- बाजरे पर 600 रुपये की मदद को लेकर किसानों की चिंता, सरकार से क्या मांग?
- NMCH पहुंचे निशांत कुमार, नाव हादसे पर बोले- दो बच्चों की हालत स्थिर, सभी को मिलेगा बेहतर इलाज

