गुलशन कुमार, नारनौल. हरियाणा में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हरियाणा के नांगल चौधरी में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 11, 12 और 13 अगस्त को तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी, जिसका असर बिजली सेवाओं पर भी पड़ सकता है।
नांगल चौधरी बिजली विभाग के सभी कर्मचारी आज दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर रहे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और समान काम, समान वेतन लागू करने का वादा किया था लेकिन अब तक उसे पूरा नहीं किया गया वही कर्मचारियों ने नूंह और गुरुग्राम में बिजली विभाग के निजीकरण का भी विरोध जताया और कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है.

बिजली कर्मचारियों ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया तो 11, 12 और 13 अगस्त को तीन दिन की पूर्ण हड़ताल की जाएगी इस दौरान यदि बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर क्या फैसला लेती है क्या प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल से पहले कोई समाधान निकलता है या नहीं?
- CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
