कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद EVM को लेकर दिए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान ने एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ा दी है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने अपने X पोस्ट पर राहुल गांधी के हरियाणा चुनावी विश्लेषण के साथ भूपेंद्र हुड्डा का यह पुराना बयान शेयर किया है।
इस बयान में भूपेंद्र हुड्डा ने चुनावी आंकड़ों का हवाला देते हुए EVM में गड़बड़ी के सवाल उठाए थे। उनका दावा था कि पिछले पांच विधानसभा चुनावों के परिणामों में बैलेट पेपर की वोटिंग में कांग्रेस आगे रही, जबकि EVM से हुए वोटिंग में पार्टी पीछे रही।
अब सवाल उठ रहा है कि करीब दो साल पुराने बयान को दीपेंद्र हुड्डा ने मौजूदा समय में क्यों शेयर किया? क्या कांग्रेस हरियाणा में एक बार फिर EVM और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को राजनीतिक बहस के केंद्र में लाने की तैयारी कर रही है.
- तेजप्रताप यादव का रियलिटी प्रोग्राम से सफर खत्म, स्वरा भास्कर के छुए पैर, जानिए क्यों छोड़ा शो
- SIR के खिलाफ अब किसानों का हल्लाबोल! 23 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान
- लंच के बाद अब राहुल गांधी की ‘टी पॉलिटिक्स’: चाय पर चर्चा के बाद इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस, करेगा बड़ा ऐलान
- दिल्ली में SIR की सुनवाई तेज, 33 लाख वोटर्स को जारी नोटिसों पर EC ने दी जानकारी
- बदबू और सीलन रहेगी दूर, कंबल-रजाई को अलमारी से निकालने के बाद जरूर करें ये काम

