सोनीपत : हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन द्वारा सोमवार को सोनीपत पब्लिक हेल्थ युनियन कार्यालय पर फायर विभाग युनियन के जिला प्रधान राजीव खत्री की अध्यक्षता एवं मंच संचालन जिला सचिव अमित दहिया ने किया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने कर्मचारियों के प्रति सरकार द्वारा बरती जा रही अनदेखी के खिलाफ नारेबाजी की तथा तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिवसीय हड़ताल के बावजूद भी सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन में भी तबदील हो सकती है।
इस मौके पर राज्य वरिष्ठ उप प्रधान राजीव खत्री ने बताया कि 13 मई 2026 के द्विपक्षीय समझौते में मानी गई सभी मांगों को बिना किसी शर्त लागू करवाने के लिए सोनीपत जिले में मीटिंग की गई। जबकि सरकार मानी गई मांगों के पत्र जारी करने की वजह बचकर निकलना चाहती है, जिससे संघ व कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। सरकार की वादा खिलाफी को देखते हुए संघ द्वारा 6, 7 व 8 अगस्त की हड़ताल की घोषणा की गई।
यदि सरकार ने 5 अगस्त तक सभी मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किये तो संघ को मजबूरन 6, 7 व 8 अगस्त की हड़ताल करनी पड़ेगी। इसके बाद भी सरकार नहीं मानती है तो इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
मीटिंग में उपस्थित नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान राजा भाई ने कहा कि भाजपा सरकार का कर्मचारियों के प्रति रवैया ठीक नहीं है, जिसको देखते हुए सभी परिषद पालिका निगमों में हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कोई स्थायी नौकरी नहीं है। यहां तक कि गु्रप डी के पदों में एक भी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है, जो कि सीधे तौर पर सफाई कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ है। ऐसे में वे मांग करते है कि सफाई कर्मचारियों की स्थाई भर्ती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय वार्ता में सरकार ने पे-रोल फायरमैन एवं चालकों को नियमित सरकारी नौकरी देने तथा मानी गई मांगों को 30 जून 2026 तक लागू करने का स्पष्ट आश्वासन दिया था। इस वार्ता में फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं के लिए स्थायी नीति बनाने, सभी पे-रोल फायरमैन एवं चालकों को नियमित करने, पिछले पाँच वर्षों की वेतन वृद्धि के एरियर का भुगतान करने, 5 वर्ष से कम सेवा वाले कौशल निगम (एचकेआरएनएल) कर्मचारियों को पे-रोल पर लेकर उनके रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सभी प्रकार के दमकल कर्मचारियों को 5 हजार रूपये मासिक जोखिम भत्ता एवं पुलिस की तर्ज पर 7500 वर्दी भत्ता देने तथा नियमित कर्मचारियों को अन्य विभागों की तर्ज पर ऑनलाइन ट्रांसफर नीति में राहत प्रदान करने जैसी महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने इन मांगों को लागू करने के बजाय नियमितीकरण से पीछे हटते हुए जॉब सिक्योरिटी का पत्र जारी कर कर्मचारियों के साथ छल किया है कि जॉब सिक्योरिटी किसी भी स्थिति में नियमित सरकारी नौकरी का विकल्प नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 13 मई 2026 के समझौते को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया और जॉब सिक्योरिटी संबंधी पत्र वापस नहीं लिया तो हरियाणा के सभी नियमित, पे-रोल एवं एचकेआरएनएल दमकल कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा घोषित 6, 7 एवं 8 अगस्त की राज्यव्यापी हड़ताल में पूरे प्रदेश में बढ़-चढक़र भाग लेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो इस तीन दिन की हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने पर मजबूर होंगे।

इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान देशराज नैन, जिला सचिव सुनील दत्त राज्य के नेता तेजेंद्र सिंह नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई कोषाध्यक्ष दीपक बोहोत, उपप्रधान तिरलोक, रविंद्र, फायर से धर्मेंद्र,नीतिन शर्मा, अजीत, प्रदीप सैनी, विनोद शर्मा अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
- एक महीने में दूसरी बार ‘दहली दिल्ली’: जिम ट्रेनर विजय हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली, अमेरिका में बैठकर दिल्ली को दहला रहा
- सवाल पर सफाई! श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO चयन पर उठे सवालों पर ट्रस्ट ने जारी किया स्पष्टीकरण, जानिए कैसे किया गया सेलेक्शन
- पितृपक्ष मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए शानदार सुविधा लॉन्च! घर बैठे करें 23 हजार रुपये में ऑनलाइन ई-पिंडदान
- बड़ी खबरः बंदरों ने रोकी ट्रेन, उछलकूद से इटारसी-जबलपुर रेलखंड पर टूटा ओएचई वायर, 4 ट्रेनें प्रभावित
- Bastar News Update : बस्तर में विकास कार्यों पर सियासत… बेंगपाल झरना बना पर्यटन की नई उम्मीद… नैनो यूरिया पर किसानों का भरोसा अभी कायम नहीं



