प्रवीण भारद्वाज, पानीपत. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत में प्रदेश के पहले इलेक्ट्रिक बस स्टैंड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणावासियों को 80 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात भी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ने की अपील की थी। उसी दिशा में हरियाणा सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे पेट्रोल और डीजल की बचत होगी और लोगों को स्वच्छ व ग्रीन वातावरण मिलेगा।
नायब सिंह सैनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इलेक्ट्रिक बसों का अधिक से अधिक उपयोग करें और इन्हें सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि हरियाणा में अब इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़कर 155 बसों तक पहुंच गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से अच्छी शिक्षा हासिल करने और नशे से दूर रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के छात्रों को इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा करने की अनुमति दी गई है, ताकि उन्हें बेहतर और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और पार्टी हाईकमान का धन्यवाद भी किया।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

