पंचकूला। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा की तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को बड़ी पहचान मिली। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सभागार में हुए समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्तर की ग्रेडिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली राज्य की पांच सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) को सम्मानित किया गया। समारोह में युवा एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए कौशल विकास पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि पीएम सेतु योजना के तहत प्रदेश के 20 हजार युवाओं को देश की प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों के साथ प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की मौजूदा जरूरतों के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार नए प्रयास कर रही है।
राष्ट्रीय ग्रेडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों में सरकारी आईटीआई बोड़िया खेड़ा (फतेहाबाद) ने देशभर में पांचवां, सरकारी आईटीआई बरवाला (हिसार) ने छठा, सरकारी आईटीआई कैथल ने सातवां, सरकारी आईटीआई पिहोवा ने आठवां और राजकीय महिला आईटीआई सिरसा ने नौवां स्थान प्राप्त किया। मंत्री ने सभी संस्थानों की इस उपलब्धि को हरियाणा के लिए गौरवपूर्ण बताया और उन्हें सम्मानित किया।
समारोह के दौरान विभाग की नई पत्रिका ‘युवा संवाद’ का लोकार्पण भी किया गया। इसके अलावा चयन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्त 60 नए प्रिंसिपलों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मंत्री ने नव नियुक्त अधिकारियों से प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
मीडिया से बातचीत में गौरव गौतम ने कहा कि आज के समय में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि सफलता के लिए व्यावहारिक कौशल सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर इंजीनियरिंग और अन्य आधुनिक क्षेत्रों तक हर जगह प्रशिक्षित युवाओं की मांग बढ़ रही है। ऐसे में सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक युवा को हुनरमंद बनाकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनाना है।
कार्यक्रम में हरियाणा कौशल विकास मिशन के निदेशक सत्येंद्र दूहन, प्रबंध निदेशक राजेश गोयल, अतिरिक्त निदेशक कमलप्रीत कौर, संजीव शर्मा, सहायक निदेशक मनोज सैनी सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
haryana-five-government-itis-national-ranking-world-youth-skills-day-pm-setu-schemeMeta Descriptionविश्व युवा कौशल दिवस पर हरियाणा की पांच सरकारी आईटीआई को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पीएम सेतु योजना के तहत 20 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की घोषणा की।
- पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्की रक्षा समझौते पर भारत की नजर, MEA ने कहा- हालात पर रखी जा रही करीबी निगरानी
- CG Police Transfer : SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…
- CM साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि: केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में EMC 2.0 को दी मंजूरी, 9 हजार रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का रास्ता साफ
- बिहार AEDO परीक्षा धांधली में EOU का बड़ा एक्शन, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार
- यूपी में JDU का मिशन-2027 शुरू: ‘एक बूथ-दस यूथ’ रणनीति से चुनावी शंखनाद

