गुरुग्राम। हरियाणा सरकार विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए नई पहल करने जा रही है। शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन हरियाणा राज्य गीत का सामूहिक गायन अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों के मुताबिक, प्रत्येक सरकारी विद्यालय में सप्ताह में एक दिन सुबह की प्रार्थना सभा के बाद हरियाणा राज्य गीत गाया जाएगा।
इसके लिए शिक्षा विभाग सभी स्कूलों को राज्य गीत के बोल (लिरिक्स) और एमपी-3 ऑडियो उपलब्ध कराएगा, ताकि शिक्षक और छात्र पहले से अभ्यास कर सकें।
विद्यालय प्रमुखों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि राज्य गीत की प्रतियां विद्यार्थियों तक पहुंचें। आवश्यकता पड़ने पर गीत की प्रिंट कॉपी निकालकर भी वितरित की जाएगी। वहीं, प्रार्थना सभा का संचालन करने वाले विद्यार्थियों को नियमित रूप से राज्य गीत का अभ्यास कराया जाएगा, जिससे वे पूरे विद्यालय के साथ सही तरीके से इसका नेतृत्व कर सकें।
इसके अलावा, स्कूलों में संचालित हाउस सिस्टम के माध्यम से भी विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास कराया जाएगा, ताकि सभी छात्र राज्य गीत से परिचित हों और उसका सही ढंग से गायन कर सकें।
- ‘प्राइवेट पार्ट पर मारा और चेहरा नोंचा गया…’, राहुल गांधी ने NSUI प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, दिल्ली पुलिस पर टॉर्चर का लगाया आरोप
- Jharkhand News: गुमला में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत, शादी से पहले घर में पसरा मातम
- मुरथल से लौटते वक्त कार खराब, पीछे से आए कैंटर ने ली दो की जान
- CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर हमला, पूछा- 2002 में SIR का विरोध क्यों नहीं किया?
- मामता का सौदा : 1.80 लाख के लालच में अपने ही बच्चे को बेचा, पश्चिम बंगाल से पुलिस ने किया बरामद

