अजय सैनी, भिवानी। प्रदेश में तापमान का टॉर्चर लगातार जारी है। भीषण गर्मी के चलते लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। बात अगर तापमान की करें तो हरियाणा में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 16 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं जीटी बेल्ट वाले 7 जिलों में लू का येलो अलर्ट है।
लू के चलते स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।11 से दोपहर 2 बजे तक घरों से बाहर न निकलें , कोई जरूरी कार्य हो तो सिर को ढाँप कर निकलें ताकि लू से बचा जा सके। साथ ही साथ ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह भी दी गई है।
जानकारी देते हुए भिवानी सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि प्रचंड गर्मी के मद्देनजर नागरिक अस्पताल में एक हाइपोथर्मिया रूम स्थापित किया गया है,हालांकि फ़िलहाल ऐसा कोई मरीज आया नहीं है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचने के लिए बाहर के खाने का सेवन न करें , ठंडे पेय पदार्थ लें।

उन्होंने कहा कि यदि फिर भी कोई ज्यादा ही समस्या है तो हाइपोथर्मिया में कूलर एसी लगाए गए है ताकि मरीज का सही इलाज हो।घर से बाहर निकलते समय सिर ढाँप कर निकलने की सलाह भी दी।
- 25 महीने से फरार ‘शमीम कबाड़ी’ गिरफ्तार: कबाड़ गोदाम ब्लास्ट के बाद दुबई भाग गया था, लौटते ही पुलिस ने दबोचा
- Wipro Share Hike Details : मुनाफा घटने के बावजूद विप्रो पर Nomura बुलिश, 200 रुपए का टारगेट, शेयर में 6% से ज्यादा तेजी
- ‘रेजीम चेंज करना है, तो चुनाव लड़िए’, प्रशांत भूषण के बयान पर BJP प्रवक्ता गुरु प्रकाश का पलटवार
- IND W vs ZIM W 1st T20 : नई स्कीपर स्मृति मंधाना के नेतृत्व में उतरेगी टीम इंडिया, पहली बार जिम्बाब्वे से भिड़ेगी, टी-20 सीरीज का होगा आगाज
- राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा: CM साय ने कहा- बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी द्रौपदी मुर्मू

