चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 5 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें IAS अधिकारी यश गर्ग और मनीराम शर्मा को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यश गर्ग को HARTRON का अतिरिक्त प्रभार
2009 बैच के IAS अधिकारी यश गर्ग को हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) के MD का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
यश गर्ग फिलहाल इंडस्ट्री एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट के DG और सेक्रेटरी हैं। इसके साथ ही वे MSME के DG की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। अब इन मौजूदा पदों के साथ उन्हें HARTRON के MD का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
HARTRON के MD पद पर पहले राजनारायण कौशिक जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मनीराम शर्मा बने HPGCL के MD
2009 बैच के IAS अधिकारी मनीराम शर्मा को हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (HPGCL) का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है।
मनीराम शर्मा फिलहाल रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी और चीफ सेटलमेंट कमिश्नर हैं। अब उन्हें HPGCL के MD की जिम्मेदारी दी गई है।
वे 2009 बैच के IAS अधिकारी पंकज की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
5 IAS और 3 HCS अधिकारियों के आदेश
हरियाणा सरकार की ओर से जारी आदेश में कुल 5 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग की गई है। कई अधिकारियों को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



