कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में ‘आइडियाथॉन-2026’ पहल का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में नवाचार (Innovation) की भावना को बढ़ावा देना और शिक्षा, कृषि, रोजगार, डिजिटल सेवाओं तथा सुशासन से जुड़े नए एवं प्रभावी समाधानों को प्रोत्साहित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आइडियाथॉन-2026’ युवाओं की रचनात्मक सोच और प्रतिभा को नई दिशा देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। इसके माध्यम से जनहित से जुड़े प्रभावी सुझावों को शासन व्यवस्था से जोड़कर लागू किया जाएगा, जिससे विकसित हरियाणा के संकल्प को और गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की प्रतिभा और नवाचार को नीति निर्माण तथा सुशासन से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि उनके विचार प्रदेश के विकास में सीधे योगदान दे सकें।