जींद: हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट जीएसटी के ईटीओ (ETO) द्वेश साहू और एक निजी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है.
क्या है पूरा मामला?
रिश्वत की मांग: शिकायतकर्ता की फर्म (मेसर्स अमन लेथलैंड, जींद) को करीब 75.29 लाख रुपये का टैक्स नोटिस जारी किया गया था.
इस नोटिस के संबंध में कार्रवाई न करने के एवज में स्टेट जीएसटी के ईटीओ द्वेश साहू ने 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.
CA के जरिए सेटिंग: ईटीओ ने यह रिश्वत राशि अपने सहयोगी निजी सीए अजय शर्मा के माध्यम से लेने की व्यवस्था की थी.
विजिलेंस ने ऐसे बिछाया जाल: शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो की जींद यूनिट ने मामले का सत्यापन किया और एक ट्रैप टीम का गठन किया.
टीम ने जाल बिछाकर निजी सीए अजय शर्मा को ईटीओ द्वेश साहू के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई है.

कानूनी कार्रवाई: इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7ए के तहत थाना SV & ACB, करनाल में एफआईआर नंबर 24 दर्ज की गई है.
विजिलेंस ब्यूरो के निदेशक डॉ. ए.एस. चावला ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्यूरो की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
- ट्रंप के बयान पर यूक्रेन का पलटवार, कहा- जेलेंस्की देश की आजादी के लिए युद्ध लड़ रहे, जनता का समर्थन हासिल
- अमृतसर में कैंब्रिज स्कूल के पास मिली असॉल्ट राइफल, पीले लिफाफे में लिपटा था हथियार; पुलिस जांच में जुटी
- न कोई हादसा, न कोई धरना… फिर भी बस्ती में क्यों लग गया लंबा जाम और कट गई बिजली? वजह जान चौंक जाएंगे आप
- दिल्ली में संघर्ष के बीच MP में मुहिम तेज: चुनाव आयोग ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, कहा- ‘कोई छूटना नहीं चाहिए’
- सुपौल में लाखों की डकैती, पुलिस के सामने चुनौती, गैंग ने रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम

