चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सोमवार को सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 10वीं किस्त समेत 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खातों में सीधे ट्रांसफर की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 93 हजार 978 लाभार्थियों के खातों में 1124 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि भेजी गई है। यह भुगतान डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किया गया है।
लाडो लक्ष्मी योजना की 10वीं किस्त जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 10वीं किस्त के तहत 9 लाख 98 हजार बहन-बेटियों के खातों में 209 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। अब तक योजना की 10 किस्तों में 2042 करोड़ 31 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं।
दयालु योजना के तहत 6224 परिवारों को सहायता
मुख्यमंत्री ने कहा कि दयालु योजना के तहत सोमवार को 6224 परिवारों को 234 करोड़ 77 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही अब तक 83,536 परिवारों को कुल 3152 करोड़ 48 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है।
हर घर हर गृहिणी योजना की सब्सिडी भी जारी
हर घर हर गृहिणी योजना के तहत 4 लाख 93 हजार 434 महिलाओं के खातों में जून महीने की सब्सिडी भेजी गई। इसके लिए सोमवार को 19 करोड़ 17 लाख रुपये जारी किए गए। अब तक इस योजना के तहत कुल 340 करोड़ 14 लाख रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है।
13 हजार से ज्यादा किसानों को 7 करोड़ रुपये
सरकार ने हरित खाद को बढ़ावा देने के लिए 13,237 किसानों के खातों में 7 करोड़ रुपये की राशि भी ट्रांसफर की। यह राशि खरीफ सीजन 2026-27 में करीब 70 हजार एकड़ क्षेत्र में ढेंचा और मूंग को हरी खाद के रूप में अपनाने के लिए जारी की गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजना सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को गुरुग्राम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
- ‘डांस रोका तो उखाड़ फेंका मंच…’: पुलिस से तकरार के बाद रामलीला बंद, धर्म बदलने की चेतावनी से मची हड़कंप

