कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा को देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निवेशों में से एक बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के खरखौदा में मारुति सुजुकी का लगभग ₹35,000 करोड़ का मेगा प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे हरियाणा के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि यह परियोजना राज्य को भारत के अग्रणी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में और मजबूत बनाएगी।
सरकार के अनुसार, इस प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 लाख वाहनों की होगी। परियोजना से 21,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है, जबकि हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से भी रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) और ऑटो कंपोनेंट उद्योग को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
सरकार का कहना है कि यह निवेश ‘मेक इन इंडिया’ अभियान और भारत-जापान औद्योगिक साझेदारी को नई मजबूती देगा। अत्याधुनिक तकनीक और बड़े पैमाने पर उत्पादन क्षमता के साथ यह प्लांट हरियाणा की औद्योगिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

राज्य सरकार का मानना है कि इस परियोजना से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी तथा हरियाणा देश के सबसे प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण केंद्रों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

