कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। ओलंपिक 2036 में भारत के लिए अधिक से अधिक स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ‘मिशन ओलंपिक 2036’ के तहत पहले चरण में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश में 11 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल केंद्र विकसित करने का फैसला लिया गया।
सरकार का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और उच्च स्तरीय कोचिंग उपलब्ध कराना है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, विशेष रूप से ओलंपिक 2036 में भारत के लिए पदक जीतने में अहम भूमिका निभा सकें।बैठक में बताया गया कि इन खेल केंद्रों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल अवसंरचना, अत्याधुनिक प्रशिक्षण उपकरण, खेल विज्ञान, फिजियोथेरेपी, पोषण और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिलेगा और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा लंबे समय से देश को सबसे अधिक पदक विजेता खिलाड़ी देने वाला अग्रणी राज्य रहा है। अब ‘मिशन ओलंपिक 2036’ के जरिए प्रदेश खेलों में अपनी इस पहचान को और मजबूत करेगा। सरकार का लक्ष्य खिलाड़ियों को ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे वे वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

सरकार का मानना है कि इन 11 अंतरराष्ट्रीय खेल केंद्रों के शुरू होने से प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे और हरियाणा ओलंपिक 2036 के लिए देश की सबसे मजबूत खेल प्रतिभाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- दिलेर खरकिया फायरिंग केस में जयजी से पूछताछ, बाहर आते ही बोले- परिवार को कुछ हुआ तो…
- अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, स्पेशल मैरिज एक्ट को परिभाषित करने के निर्देश
- त्योहारों पर जगमगाएगा यूपी! नहीं होगी बिजली कटौती, सरकार ने तैयार किया ‘फुलप्रूफ प्लान’
- ड्राइविंग लाइसेंस वैध नहीं तो भी पहले देना होगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को दिया ‘पे एंड रिकवर’ का आदेश
- MP में परिवहन सेवा का नया अध्याय: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम डॉ. मोहन दिखाएंगे हरी झंडी



