करनाल: अखिल भारतीय महापौर परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता ने हरियाणा के आगामी नगर निगम चुनावों को देश में चल रही भाजपा की ‘प्रो-इंकम्बेंसी’ लहर से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास जताया, वही उत्साह अब हरियाणा के अंबाला, सोनीपत और पंचकूला की गलियों में दिखाई दे रहा है।
अपने वक्तव्य में महापौर ने कहा कि कुछ ही समय पूर्व गुजरात के नगरीय निकाय चुनाव में 15 में से 15 सीटों पर भाजपा की क्लीन स्वीप और दिल्ली में भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रवेश वाही की शानदार जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता केवल और केवल विकास की राजनीति चाहती है। उन्होंने कहा कि आज देश के कोने-कोने में ‘कमल’ खिल रहा है, क्योंकि भाजपा ने अंत्योदय के मंत्र के साथ समाज के हर तबके का सशक्तिकरण किया है।
विकास के लिए निर्णायक प्रहार
आगामी 10 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए अपील करते हुए मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि अंबाला सिटी से अक्षिता सैनी, सोनीपत से राजीव जैन और पंचकूला से श्यामलाल बंसल की जीत इन शहरों के आधुनिक स्वरूप की गारंटी है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और किसानों सहित सभी वर्गों से अपील की कि वे भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचें और ‘ट्रिपल इंजन’ की शक्ति से अपने क्षेत्र को स्मार्ट सिटी और विकास का मॉडल बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

विपक्ष के पास न नीति-नीयत
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के पास न नीति है और न नीयत। हरियाणा सरकार ने ‘बिना पर्ची-बिना खर्ची’ के पारदर्शी शासन दिया है, जिससे युवाओं का भविष्य सुरक्षित हुआ है। गुजरात की शत-प्रतिशत जीत की तरह ही हरियाणा के इन तीन निगमों में भी भाजपा ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता 10 मई को ‘कमल का बटन’ दबाकर विकास विरोधी ताकतों को करारा जवाब देगी।
- युवक की आत्महत्या के मामले में मामा-मामी गिरफ्तार, खुद के पैसे मांगने पर दी थी रेप केस में फंसाने की धमकी
- एथेनॉल नीति पर कांग्रेस का हमला, अजय राय ने पीएम को लिखा पत्र
- जन्मदिन के दिन छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम: हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
- रायपुर में दर्दनाक हादसा: डैम में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत
- उत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा


