कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा में नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चेयरमैन पद के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया, जिसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
जारी सूची के अनुसार रेवाड़ी नगर परिषद से विनीता पीपल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं धारूहेड़ा नगर पालिका से अजय जांगड़ा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा सांपला नगर पालिका से प्रवीण कोच को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची को चुनावी रणनीति के तहत अहम कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों का चयन स्थानीय समीकरण, संगठन की पकड़ और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

