कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा के हजारों पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में कुल 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी होगी, वहीं पिछले 11 महीनों का एरियर भी एकमुश्त उनके खातों में भेजा जाएगा।
इस संबंध में हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक, एक जुलाई 2025 से पहले पेंशनर्स को 466 प्रतिशत महंगाई राहत मिल रही थी। अब सरकार ने एक जुलाई 2025 से इसमें 8 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए महंगाई राहत 474 प्रतिशत कर दी है।
इसके बाद एक जनवरी 2026 से अतिरिक्त 9 प्रतिशत बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी गई है, जिससे कुल महंगाई राहत 483 प्रतिशत हो जाएगी। इस प्रकार पेंशनभोगियों को कुल 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान जून माह की पेंशन के साथ जुलाई में किया जाएगा। साथ ही 1 जुलाई 2025 से मई 2026 तक के 11 महीनों का एरियर भी लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा।
- शराब के नशे में तांडव करने वाले हत्यारोपी को 10 साल की सजा, अदालत ने सुनाया कड़ा फैसला
- झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने क्यों चुना निर्दलीय रास्ता? मदन राठौड़ ने कही ये बात
- पंजाब में 21 अक्टूबर से सरकारी बसों का चक्का जाम! कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
- भीलवाड़ा में युवक ने की आत्महत्या, 10 लोगों पर दर्ज हुआ केस
- कुपोषण और एनीमिया से लड़ने छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान

