कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस भर्ती (Haryana Police Recruitment – हरियाणा पुलिस भर्ती) के तहत चल रही PMT (Physical Measurement Test – शारीरिक माप परीक्षण) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। HSSC (Haryana Staff Selection Commission – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) चेयरमैन की ओर से जानकारी साझा करते हुए बताया गया है कि जीरकपुर से PMT ग्राउंड तक हरियाणा राज्य परिवहन की स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी गई है। जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

20 अप्रैल से शुरू हो चुकी परीक्षा

बताया गया है कि PMT परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। ऐसे में रोजाना बड़ी संख्या में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीरकपुर से सीधी बस सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यह व्यवस्था खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए मददगार साबित होगी जो बाहरी जिलों या ग्रामीण क्षेत्रों से परीक्षा देने आ रहे हैं और उन्हें लोकेशन या परिवहन को लेकर दिक्कत होती है।

PMT ग्राउंड के लिए नियमित बस सेवा

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे जीरकपुर की इस निर्धारित लोकेशन को सेव कर लें, जहां से उन्हें PMT ग्राउंड के लिए नियमित बस सेवा मिलेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की भागदौड़ से भी राहत मिलेगी।

हरियाणा राज्य परिवहन की यह पहल परीक्षा व्यवस्था को सुचारू और उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

लोकेशन लिंक: maps.app.goo.gl/D4Q124MFX9dGeZ…

WhatsApp चैनल: whatsapp.com/channel/0029Vb…