कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। सोशल मीडिया पर दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों के नाम से बनाई जा रही फर्जी प्रोफाइल लोगों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं।
हरियाणा पुलिस ने नागरिकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि साइबर ठग फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नकली प्रोफाइल बनाकर इमरजेंसी का बहाना करते हुए पैसों की मांग कर रहे हैं।
हरियाणा पुलिस के अनुसार ठग पहले किसी परिचित व्यक्ति की फर्जी प्रोफाइल तैयार करते हैं और फिर उसके नाम से मैसेज भेजकर आर्थिक मदद मांगते हैं। कई बार लोग अपने जानकार का नाम और फोटो देखकर भरोसा कर लेते हैं और बिना पुष्टि किए पैसे ट्रांसफर कर देते हैं, जिससे वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सोशल मीडिया प्रोफाइल से पैसे मांगने का संदेश मिलने पर तुरंत पैसे भेजने के बजाय संबंधित व्यक्ति को सीधे फोन कर सत्यापन करें। केवल मैसेज या प्रोफाइल देखकर भरोसा न करें। मोबाइल नंबर, प्रोफाइल की जानकारी और अन्य विवरणों की जांच अवश्य करें।
हरियाणा पुलिस ने यह भी कहा है कि जल्दबाजी में कोई आर्थिक लेन-देन न करें और अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर अपराधी लोगों की भावनाओं का फायदा उठाकर उन्हें ठगी का शिकार बनाते हैं।
पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। हरियाणा पुलिस ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
- बस एक कॉल से होगी हेल्प! नेपाल में फंसे UP के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, CM योगी ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
- अनाथ युवती से रिश्वत और डर्टी चैट करने वाला पटवारी सस्पेंड! खबर का बड़ा असर; होटल बुलाने का लगा था आरोप
- रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: खाना खाते ही 3 बेटियों की मौत; इंदौर से शव लाते समय तीसरी ने रास्ते में तोड़ा दम!
- BJP मुख्यालय में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बैठाने 11 घंटे तक चली मैराथन बैठक, कई जिलों से सामने आई खुलकर नाराजगी
- घोषणा पर सियासी घमासानः सपा के महिलाओं को 40 हजार रुपए देने वाले ऐलान को केशव मौर्य ने बताया छलावा, अखिलेश को लेकर कह दी बड़ी बात


