धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। शुक्रवार को सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिक वर्कर्स यूनियन रजि नंबर 41 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान पवन यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंच संचालन इस यूनियन सचिव राजेंद्र दिसौदिया ने किया।
बैठक में प्रांतीय मुख्य संगठन कर्त्ता योगेश शर्मा, प्रांतीय उप महासचिव राजेश धनखड़, प्रांतीय प्रचार सचिव शमशेर सिंह यादव, पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव व छोटे लाल यादव ने इस मौके पर अपने कर्मचारी साथियों के बीच कहा कि सभी साथी सर्व कर्मचारी संघ के आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण रूप से लागू करने में सहयोग दें।
इसके साथ ही यह मांग भी उठी कि कॉमन कैडर कर्मचारियों को पदोन्नत्ति का लाभ मिले, जनस्वास्थ विभाग के कार्य एवं रख रखाव पंचायतों को नहीं दिए जाएं, कच्चे कर्मचारियों को जल्द पक्का किया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए 24 नवंबर 2025 को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के साथ मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा हुई मगर आज तक सिंचाई मंत्री के आदेश के बाद भी उच्च अधिकारियों ने इनमें से किसी भी कार्य को गंभीरता से नहीं लिया, इसलिए इस विभागीय कर्मचारी नाराज हैं।
उन्होंने कहा कि मंत्रियों की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद भी सकारात्मक कार्य नहीं होने के विरोध में अब आंदोलन चलने की रूपरेखा तैयार करने का फैसला सभी साथियों के एकमत होकर लिया। सभी वक्ताओं ने कहा कि राज्य की सभी शाखाएं अपनी शाखाएं आम सभा करके सभी कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करवाए, जिससे राज्य कमेटी के साथी उन आम सभाओं में शामिल हो सके। इसके बाद राज्य में कार्यरत्त सभी ब्रांचे अपने अधिकारक्षेत्र में आने वाले सभी कार्यकारी अभियंताओं को ब्रांच स्तर के मुद्दों के साथ राज्य कार्यकारिणी द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले मांग पत्र की मांगों को लेकर तीनों विभागों के कार्यकारी अभियंताओं के माध्यम से प्रमुख अभियंताओं को संबोधित मांग पत्र 15 और 16 जून को सौंपे जाएंगे।
इसके बाद आगामी 4 जुलाई 2026 को सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री के कैंप कार्यालय का भिवानी में घेराव किया जाएगा। 18 जुलाई 2026 को हिसार मे लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़क विभाग तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री के आवास के घेराव का निर्णय भी राज्य कमेटी ने लिया है। वक्ताओं ने कहा कि अगर मंत्री इसका संज्ञान लेकर कोई ठोस एवं सकारात्मक कार्रवाई नहीं करते हैं तो मौके पर ही राज्य कमेटी अपनी बैठक कर आगामी आंदोलन के स्वरूप का फैसला लेगी।

बैठक में जिला कमेटी के नीरज यादव, भीमलाल, नवीन कुमार, ब्रांच कमेटी के उमेश कुमार, विक्रम चौहान, रवि अंकित कुमार, जयमल, आकाश यादव, जगत सिंह, विजय कुमार, अशोक, लोकेश, नवल, होशियार आदि कर्मचारी शामिल हुए।
- शिव महापुराण में वर्णित : क्यों शिवलिंग का शीर्ष कभी नहीं छोड़ा जाता खाली …
- पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आरक्षण का लाभ लिया तो जनरल सीट पर नहीं मिलेगा दावा
- पीएम मोदी के पास पहुंचा यूपी के ऊर्जा विभाग का मामला, अजय राय ने पत्र लिखकर कह दी ये बात
- ट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, पद के दुरुपयोग और सरकारी योजना के उल्लंघन का बड़ा खुलासा
- इछावर में पेट्रोल पंप कर्मी पर जानलेवा हमला: SP कार्यालय पहुंचा पंप एसोसिएशन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

