चंडीगढ़। हरियाणा राजभवन में बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने अपने प्राइवेट सेक्रेटरी शंख चटर्जी को पद से मुक्त कर दिया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चटर्जी को तत्काल प्रभाव से हरियाणा के राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी के पद से मुक्त किया जाता है।

शंख चटर्जी की नियुक्ति शुरुआत से ही चर्चा में रही थी। अब उनके कामकाज में कथित अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतें सरकारी एजेंसियों के संज्ञान में आने और उनकी भूमिका की जांच किए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर जांच को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2025 में प्रो. असीम कुमार घोष के हरियाणा के राज्यपाल नियुक्त होने के बाद शंख चटर्जी उनके साथ जुड़े थे। उन्होंने 23 अक्टूबर 2025 को राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी का पद संभाला था।

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर राज्यपाल के सचिव एवं आईएएस अधिकारी विजय कुमार ने अलग स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि शंख चटर्जी ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m