प्रवीण भारद्वाज. पानीपत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अब राज्य स्तरीय आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने 24 और 25 मई को हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के नरवाना स्थित आवास का घेराव करने और वहां दो दिन का पड़ाव डालने की रणनीति तैयार की है।
जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से पानीपत समेत हरियाणा के विभिन्न जिलों के ग्रामीण सफाई कर्मचारी जिला सचिवालयों के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है।
गुस्साए कर्मचारियों ने सचिवालय के सामने हरियाणा सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता और सरकार द्वारा किए गए पक्का रोजगार देने के वादे भी अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी नहीं किया गया, जिससे उनमें भारी रोष है।
कर्मचारियों ने कहा कि अब पूरे हरियाणा से हजारों ग्रामीण सफाई कर्मचारी नरवाना पहुंचकर मंत्री कृष्ण बेदी के आवास का घेराव करेंगे। आंदोलन को लेकर कर्मचारियों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
- Honda का बड़ा दांव : Tata Nexon और Brezza को चुनौती देने आएगी नई Sub-Compact SUV, जानिए पूरी स्ट्रेटजी
- एक वोट ने बदली बाजी, 15 साल बाद पलटा बोर्ड… सवाई माधोपुर जिले के निकाय चुनाव में किसका चला सिक्का?
- Kunal Khemu की Vibe ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को फिल्म ने दिया सबसे बड़ा कलेक्शन
- Airtel ने अपने इस प्लान में किया बड़ा बदलाव, डेटा बढ़ा लेकिन वैलिडिटी हुई आधी
- Railway UPI Ticket Booking: 15 अक्टूबर से बदलेगा नियम, ₹2,000 से ज्यादा के टिकट पर लगेगा ₹5 MDR



