करनाल। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी की मौजूदगी में मानद महासचिव मीना कंबोज ने मंगलवार को पदभार संभाला लिया है। पदभार ग्रहण कार्यक्रम हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ कार्यालय में हुआ। इस जिम्मेदारी के लिए मीना कंबोज ने मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। इस कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी समेत कई चेयरमैन व नेता मौजूद रहे।
बता दें कि मीना कंबोज करनाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत संगठन में भूमिका निभा चुकी है। इस मौके पर परिषद की मानद महासचिव मीना कंबोज ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा काम किए जाएंगे।
- एटा में मां-बेटी की हथौड़े से पीटकर हत्या, आंखें फोड़ी; काट दिया चेहरा
- DUSU में निर्दलीय जीते दीपांशु शौकीन की Gen-Z के लिए 4 मांगें, DU प्रशासन को सौंपा पत्र
- बार-बार पर्दे धोने की जरूरत नहीं, धूल से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
- Bastar News Update: फर्जी प्रमाण पत्र से CISF में नौकरी… पोलावरम के बैकवॉटर पर वैज्ञानिक सर्वे की मांग… 4 वर्षीय मासूम की मौत पर 28.66 लाख का मुआवजा
- Jharkhand Railway News: अक्टूबर में रेलवे का बड़ा ब्लॉक, 22 ट्रेनें रद्द, राजधानी-उत्कल समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव



