कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के प्रतिष्ठित ‘सुपर-100’ कार्यक्रम ने एक बार फिर शानदार परिणाम देकर अपनी उपयोगिता साबित की है। IIT-JEE एडवांस्ड 2026 परीक्षा में हरियाणा सुपर-100 (HS-100) कार्यक्रम के 91 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विशेष शैक्षणिक सहयोग और समान अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम के कुल 206 विद्यार्थियों का IIT-JEE एडवांस्ड 2026 का परिणाम घोषित हुआ, जिनमें से 91 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस प्रकार कार्यक्रम ने 44.2 प्रतिशत की प्रभावशाली सफलता दर दर्ज की है, जो राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे शैक्षणिक मार्गदर्शन, परिणामोन्मुखी कोचिंग और विशेष अकादमिक सहयोग की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
सफल विद्यार्थियों में 24 छात्र सामान्य वर्ग, 30 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 37 अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से हैं। वहीं छात्राओं का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा और सुपर-100 कार्यक्रम के अंतर्गत 34 छात्राओं ने IIT-JEE एडवांस्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
जिला स्तर पर हिसार ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जहां से 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। फतेहाबाद 9 सफल विद्यार्थियों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि फरीदाबाद और जींद से 8-8 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। कैथल से 7, गुरुग्राम और रेवाड़ी से 6-6 विद्यार्थी सफल रहे। इसके अलावा महेंद्रगढ़, भिवानी, कुरुक्षेत्र और पलवल से 4-4 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

चरखी दादरी, झज्जर, सोनीपत, नूंह (मेवात), पंचकूला और सिरसा से 2-2 विद्यार्थी सफल हुए, जबकि अंबाला, करनाल और यमुनानगर से 1-1 विद्यार्थी ने परीक्षा में सफलता हासिल की। इस प्रकार हरियाणा के विभिन्न जिलों से कुल 91 विद्यार्थियों ने सुपर-100 कार्यक्रम के तहत IIT-JEE एडवांस्ड 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है।
- ट्विशा केस: आज खत्म हो रही CBI रिमांड, पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ ने मारपीट के आरोपों को नकारा, दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेशी
- Delhi Morning News Brief: ई-चालान व्यवस्था होगी और स्मार्ट, दिल्ली में लागू होगा डबल पाइपलाइन सिस्टम
- जल संकट के बीच ये कैसी आफत? आज और कल राजधानी के 75 इलाकों में नहीं आएगा पानी
- CG Railway News : रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, रायपुर-कोरबा के बीच रोज चलेगी हसदेव एक्सप्रेस
- ‘बेंजामिन नेतन्याहू तुम पागल हो चुके हो, तुम्हें पता भी है…,’ इजराइली पीएम पर बुरी तरह भड़के ट्रंप, लेबनान पर हमले से गुस्से से लाल हुए

