Haryana Top News : हरियाणा में सोमवार का दिन कई बड़ी और अहम खबरों से भरा रहा। सरकार ने एमएसएमई और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति लॉन्च की, वहीं लाखों लाभार्थियों के खातों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की राशि पहुंचाई गई। दूसरी ओर किसान-मजदूरों का जेल भरो आंदोलन, नशे की लत छोड़कर मिसाल बने युवक की कहानी, सोनीपत में किशोरी की मौत, फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, बारिश से कारोबार पर असर और रोडवेज बस में किराए को लेकर विवाद जैसी खबरें भी सुर्खियों में रहीं। पढ़िए हरियाणा की दिनभर की बड़ी खबरें।
1. हरियाणा की नई औद्योगिक उड़ान: 15 लाख एमएसएमई बनेंगे विकास के इंजन
चंडीगढ़: हरियाणा के सातवें दशक में प्रवेश के साथ प्रदेश सरकार ने छोटे और मध्यम उद्योगों को आर्थिक विकास का नया आधार बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल में हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति-2026 लॉन्च की। सरकार ने इस नीति के तहत अगले पांच वर्षों में 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक का विनिर्माण निवेश आकर्षित करने, 5 लाख से अधिक नए रोजगार पैदा करने और वर्ष 2031 तक प्रदेश के निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
2. 5 साल की नशे की लत को हराकर मिसाल बना 27 वर्षीय मोहित
कैथल: जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में कैथल पुलिस द्वारा युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने तथा नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को सही मार्ग पर लाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक सोच, खेलकूद, शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
3. संयुक्त किसान मोर्चा व संयुक्त ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय मंच के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन
भिवानी: संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर अपनी 18 सूत्री मांगों के लिए जिला डैडक्वाटर पर 1500 से अधिक किसान, मजदूर, महिलाएं व कर्मचारी जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देने के लिए पहुंचे। वहां सभी ने मिलकर एक बड़ी सभा की। जिसकी अध्यक्षता एटक के फूत सिंह इन्दौरा, किसान सभा के रामफल देशवाल, एआईकेकेएमएस के मास्टर बस्तीराम, सीटू से सुशीला सरोहा, एआईयूटीयूसी से राजकुमार, जम्मूरी किसान सभा से सुनील, भारतीय किसान यूनियन नैन से मेवा सिंह आर्य, टिकैत से करतार गिल व इंटक से सोमबीर जांगड़ा ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन सीटू के कामरेड अनिल कुमार व किसान सभा से मास्टर जगरोशन ने किया। इस दौरान सभी ने प्रस्ताव पास कर अग्निशमन कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों व बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया।
4. असम से खरीदकर सोनीपत लाई गई किशोरी, नहीं मिला खरीदार तो बीमारी से हुई मौत
सोनीपत: जिस उम्र में एक किशोरी को पढ़ना-लिखना और अपने सपनों के साथ जिंदगी आगे बढ़ानी थी, आरोप है कि उसे असम से खरीदकर सोनीपत लाया गया। यहां उसे बेचने के लिए खरीदार तलाशे जा रहे थे, लेकिन सौदा नहीं हो सका। इसी बीच बीमारी से किशोरी की मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को रात के अंधेरे में जमीन में दफना दिया गया।
5. फरीदाबाद में ई-रिक्शा के नीचे दबा 7 साल का बच्चा, मौत
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-31 में शनिवार शाम ई-रिक्शा के नीचे दबने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान उसकी साइकिल ई-रिक्शा से टकरा गई। बच्चे को बचाने की कोशिश में ई-रिक्शा रैंप पर चढ़कर पलट गया और बच्चा उसके नीचे दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
6. हरियाणा के 34.93 लाख लाभार्थियों को बड़ा तोहफा, खातों में पहुंचे ₹1124.94 करोड़; लाडो लक्ष्मी योजना की 10वीं किस्त जारी
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सोमवार को सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 10वीं किस्त समेत 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खातों में सीधे ट्रांसफर की।
7. बारिश से 10 आरा मशीनें ठप, चक्के तक डूबे; लकड़ी की सप्लाई प्रभावित
झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले में लगातार हो रही बारिश से अब कारोबार भी प्रभावित होने लगा है। झज्जर शहर की करीब 10 आरा मशीनों में चोंवा ऊपर आने से पानी भर गया है। मशीनों की खाइयों में करीब एक फीट पानी जमा है और कई जगह मशीनों के चक्के तक डूब गए हैं। इसके चलते लकड़ी की चिराई का काम पूरी तरह ठप हो गया है।
8. रोडवेज बस में किराए को लेकर विवाद, पुलिसकर्मी होने का दावा; वीडियो वायरल
नारनौल: दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में किराए को लेकर एक व्यक्ति और बस कंडक्टर के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला नारनौल डिपो की बस नंबर HR-47-GV-6769 का बताया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


