विनोद सैनी/हिसार. हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान व पर्यावरण दिवस के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बलदेव राज काम्बोज ने अमलतास का पौधा रोपित करके उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस अभियान के तहत् अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति प्रो. काम्बोज ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना तथा जन भागीदारी के माध्यम से वृहद स्तर पर पौधारोपण करना है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम पर पेड़ लगाना और एक स्थाई स्मृति बनाना है जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं। जो वातावरण को हरा-भरा और सुंदर बनाते हैं। पेड़ हमें सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं। पेड़ अपने आसपास के वातावरण को ठंडा रखते हैं और धरती का तापमान नियंत्रित करते हैं ।
कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अजय कुमार वशिष्ट ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी है। पौधारोपण से ही स्वच्छ, स्वस्थ और संतुलित पर्यावरण की नींव रखी जाती है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण एक छोटा कदम है लेकिन इसका प्रभाव बहुत बड़ा है।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ अनिल सरोहा ने बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वे हमें हवा, भोजन, औषधि और पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं, इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन में भू-दृश्य संरचना इकाई के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द मलिक व उनकी टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- Haryana Top News : परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट का अहम फैसला, मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वीडन दौरा, फैक्टरी में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, जमीन विवाद में बेटे की हत्या का आरोप समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- मेरठ में ‘स्पेशल 26’ वाला कांड! फर्जी विजलेंस अफसर बनकर किया किडनैप, मांगी 50 लाख की फिरौती, 5 गिरफ्तार
- अनूपपुर में वाहन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी बाइक, नानी-नाती की मौके पर मौत; पोते ने अस्पताल में तोड़ा दम
- मिंटू हत्याकांड में बड़ा फैसला, उम्रकैद की सजा पाए 3 आरोपित बरी; हाईकोर्ट ने क्या पाया?
- Today’s Top News: दीपावली अवकाश एक दिन बढ़ा, 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, दर्दनाक हादसे में विधायक के भाई समेत 3 की मौत, गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, प्रसव के बाद नवजात की मौत मामले में डॉक्टर और एएनएम निलंबित… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

